‘‘सच्चाई-निर्भिकता, प्रेम-विनम्रता, विरोध-दबंगता, खुशी-दिल
से और विचार-स्वतंत्र अभिव्यक्त होने पर ही प्रभावी होते है’’
Powered by Blogger.
 

ये संसार प्यारी सी बगिया

6 comments

कोंन कहता है की इंसान...
इंसान से प्यार नहीं करता |
प्यार तो बहुत करता है 
पर इज़हार नहीं करता |
हर एक... को तो अपने 
पहलु से बांधे फिरता है |
पर फिर भी उसे कहने से 
हर दम ही वो  डरता है |
यूँ कहो की पुराने को हरदम 
साथ रख कर फिर कुछ 
नए की तलाश में रहता है |
उसका कारवां तो 
यूँ ही चलता रहता है |
तभी तो ता उम्र वो 
परेशान सा ही रहता है |
इस छोटे से दिल में न जाने 
कितनों को वो पन्हा  देता  है |
फिर किसको छोड़ू  किसको रखूं 
इसी में उम्र बिता देता है |
जब वो थक हार के 
सोचने जो लगता  है |
तब तलख  जिंदगी 
आधी ही तो रह जाती है |
यूँ कहो की  जिंदगी उससे 
बहुत दूर निकल  जाती है |
तो फिर कयूँ इस छोटे से दिल में 
सबका  का घर बनाये हम |
एक ही काफी नहीं जो 
सबको यहाँ बसायें हम |
इन्सान का कारवां तो 
हर वक़्त नया गुजरता है |
सबसे हम हंस के मिलें 
इससे भी तो काम चलता है |
ये संसार तो प्यारा सा 
एक बगीचा है |
इसमें रोज़  फूल खिले 
तो ये हरदम महकता है |
यही तो हमारी जिंदगी को 
खूबसूरती से रौशन करता है |
हममें जीने का नया होंसला  
हर वक़्त भरता है |

6 Responses so far.

  1. बहुत सार्थक सोच..बहुत सुन्दर पोस्ट..

  2. दिल के अंदर बस इंसानियत के लिए जगह हो तो बहुत ! एक अच्छी रचना !!

  3. bahut achchhi kavita hai ,shubhakamana

  4. Anonymous says:

    welches aber in eine Metallrohre fallt und,

  5. Unknown says:

    The Dolphins Flag is viewable from both sides with the opposite side being a reverse image.Fly your Dolphins Flag with our tailgate pole or 6' aluminum flagpole and adjustable flag bracket.house divided flags nhl
    nfl house flagsPackers stars and stripes flags
    Houston Oilers stars and stripes flagscollege house flags,
    ncaa flags and banners,
    nfl house divided flags,
    nfl House Divided Flags

 
Swatantra Vichar © 2013-14 DheTemplate.com & Main Blogger .

स्वतंत्र मीडिया समूह